खुले जंगल में फर्राटा भरेगा रफ्तार का राजा...

Mar 18, 2025 - 13:29
Mar 18, 2025 - 13:29
 0  216
खुले जंगल में फर्राटा भरेगा रफ्तार का राजा...

शिवपुरी (आरएनआई) मध्यप्रदेश पर्यटन के लिए एक और गौरव का क्षण आया है; आज कूनो-पालपुर नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी और उसके चार शावकों को बड़े बाड़े से सफलतापूर्वक कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल खजूरी वन क्षेत्र में रिलीज किया गया है। कूनो के जंगल में अब कुल 17 चीतों के स्वच्छंद विचरण से वहां आने वाले पर्यटक सफारी यात्रा के दौरान चीतों के विचरण को देख और अधिक रोमांचक होंगे।

मध्यप्रदेश की धरा एशिया से विलुप्त हो चुके चीतों के लिए मां का आंचल बन चुकी है, यहां चीते रफ्तार भी भर रहे हैं और अपना कुनबा भी लगातार बढ़ा रहे हैं। मध्यप्रदेश आने वाली पीढ़ियों के लिए वन्य जीवन को सहेजकर रखने एवं जैव-विविधता के संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0