कैंडोलिम बीच पर टहल रहे तीन डॉक्टरों पर हमला करने के आरोप में दो श्रमिक गिरफ्तार

श्रमिकों की गिरफ्तारी के बाद एक महिला झोपड़ी मालिक ने बताया कि डॉक्टरों ने खुद उन के साथ लड़ाई शुरू की थी। श्रमिक समुद्र तट पर झोपड़ी बनाने में व्यस्त थे। महिला ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें देखा गया कि एक महिला फर्श पर बैठकर आपत्तिजनक टिप्पियां कर रही थी।

Oct 14, 2024 - 13:12
 0  243
कैंडोलिम बीच पर टहल रहे तीन डॉक्टरों पर हमला करने के आरोप में दो श्रमिक गिरफ्तार

पणजी (आरएनआई) गोवा में एक समुद्र तट पर टहल रहे तीन पशु चिकित्सकों पर हमला करने के आरोप में झोपड़ी में काम करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह घटना उत्तरी गोवा जिले के कैंडोलिम बीच में 11 अक्तूबर को रात के साढ़े 11 बजे घटी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि तीन स्थानीय डॉक्टरों पर हमला करने के आरोप में 24 और 26 साल के दो समुद्र तट पर झोपड़ी में काम करने वाले श्रमिकों को गिरफ्तार किया गया। 

श्रमिकों की गिरफ्तारी के बाद एक महिला झोपड़ी मालिक ने बताया कि डॉक्टरों ने खुद उन के साथ लड़ाई शुरू की थी। श्रमिक समुद्र तट पर झोपड़ी बनाने में व्यस्त थे। महिला ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें देखा गया कि एक महिला फर्श पर बैठकर आपत्तिजनक टिप्पियां कर रही थी। एक महिला डॉक्टर द्वारा आधी रात को दर्ज शिकायत में बताया गया कि झोपड़ी की मालकिन और श्रमिक उसे गालियां दे रहे थे और उसके दो पुरुष दोस्तों पर बांस के डंडे से हमला करने लगे, जिसमें दोनों डॉक्टरों के सिर और पीठ पर चोट भी आई। आरोपी ने महिला डॉक्टर को धक्का भी मारा। 

विवाद तब शुरू हुआ जब एक श्रमिक ने महिला डॉक्टर पर विवादित टिप्पणी की। दरअसल, तीनों डॉक्टर अपनी कार की ओर जा रहे थे, तभी सात-आठ लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। 

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.