केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का सभी वर्गों को लाभ हो रहा है:-अजीत सिंह बब्बन

Jan 24, 2024 - 17:23
Jan 24, 2024 - 17:26
 0  243
केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का सभी वर्गों को लाभ हो रहा है:-अजीत सिंह बब्बन

हरदोई (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस 24 जनवरी के अवसर पर आज रसखान प्रेक्षागृह में 24-26 जनवरी 2024 तक होने वाले त्रिदिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की थीम श्उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासतश् थी। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी ने पुष्प गुच्छ देकर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी व भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन का स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत स्कूली बच्चियों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एनआरएलएम की महिलाओं द्वारा नारी शसक्तीकरण पर आधारित गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। गंगा देवी इंटर की छात्राओं ने मनमोहक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज के छात्रों ने यूपी दिवस की थीम पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। अनुषा त्रिवेदी ने रामभजन गाकर सभी को भक्ति विभोर कर दिया। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के मोनू ने रास नृत्य प्रस्तुत कर समा बाँध दिया। जयपुरिया कॉलेज के बच्चों ने नारी शसक्तीकरण पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि बेटी है तो कल है। बेटी के जन्म पर भी सभी को प्रफुल्लित होना चाहिए। उत्तर प्रदेश सभी प्रकार से उत्तम प्रदेश है। उत्तर प्रदेश आज भयमुक्त प्रदेश है। बहन-बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। आज प्रदेश राममय हो चुका है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश निरंतर विकास की तरफ अग्रसर है। भारत वर्ष को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक एक्सप्रेस वे हैं। सम्पूर्ण प्रदेश में 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं जिसमे से 4 क्रियाशील है। विभिन्न योजनाओं से समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को लाभ हुआ। उन्होंने एक कविता ष्कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती के माध्यम से युवाओं को उत्साहित किया। उन्होंने यूपीपीसीएस परीक्षा परिणाम में सफल होने वाले युवाओं को बधाई दी। अभ्युदय योजना की प्रशंसा जिलाधिकारी ने की। उन्होंने कल होने वाले मतदाता दिवस पर सभी से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गर्व का दिन है। युवाओं को सपनों के उत्तर प्रदेश को साकार करना है। जनपद के उद्यमी बाल कृष्ण जिंदल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समग्र विकास में जनपद हरदोई में भी अभूतपूर्व औद्योगिक विकास हुआ है। इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से जनपद में भारी मात्रा में निवेश आकर्षित हुआ। जिलाधिकारी की प्रसंसा करते हुए उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने जनपद में उद्योगों की समस्याओं का समाधान तत्परता के साथ कराया है। उन्होंने अच्छी कानून व्यवस्था की भी सराहना की। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती पर भगवान ने सबसे अधिक अवतार लिए हैं। हरदोई में भी भगवान ने दो अवतार लिए हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के उपरान्त ऐसा लग रहा है कि त्रेता युग मे आ गए हैं। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का सभी वर्गों को लाभ हो रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। उन्होंने पीसीएस में सफल होने वाले युवाओं को बधाई दी। कॉलेज की स्थापना हुई। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान के अंतर्गत टूलकिट वितरित की गयी। कन्या सुमंगला योजना व बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गए। एनआरएलएम की महिला सदस्यों को सम्मानित किया गया। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गए। राजस्व विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार लेखपालों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय मनिका पिहानी की धावक सरिता को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट शिक्षकों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व चाभी वितरित की गयी। पंचायती राज व ग्राम्य विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। प्राकृतिक खेती से जुड़े कृषक हरगोविंद को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारीगण व आमजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)