केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार बने पंजाब सीएम के सलाहकार
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और बिभव कुमार अन्ना आंदोलन के एक साथ काम कर रहे हैं । 2015 में बिभव कुमार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बने थे।

चंडीगढ़ (आरएनआई) दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को पंजाब सीएम का सलाहकार नियुक्त किया गया। सीएम कार्यालय में बिभव कुमार जल्द ही ज्वाइन करेंगे।
अरविंद केजरीवाल और बिभव कुमार की दोस्ती वर्षों पुरानी है। साल 2015 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बने बिभव कुमार लंबे समय से उनके साथ हैं। बिभव का ताल्लुक बिहार से है।
बिभव कुमार वीडियो जर्नलिस्ट के तौर पर काम किया करते थे। उनकी मुलाकात अरविंद केजरीवाल से हुई और वह इंडिया अगेंस्ट करप्शन मैगजीन के लिए काम करने लगे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन संस्था ने ही साल 2011 में देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था।
बिभव शुरू से ही अरविंद केजरीवाल के रोजाना के कार्यक्रम और दूसरे काम को देख रहे थे। सरकार बनने के बाद भी वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दैनिक काम देखा करते थे। हालांकि सतर्कता विभाग ने उनकी नियुक्ति को रद्द कर दिया था।
आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने कुछ समय पहले आरोप लगाए थे कि उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर उनके सहयोगी बिभव कुमार ने मारपीट और बदसलूकी की थी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB
What's Your Reaction?






