केंद्र की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान

उषा पाठक

Feb 26, 2023 - 01:41
Feb 26, 2023 - 01:42
 0  513
केंद्र की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान

पूर्णियाँ, 25 फरवरी 2023 (आरएनआई)। बिहार के पूर्णियां में आज आयोजित महागठबंधन की रैली में अगले वर्ष होनेवाले लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया।

यह आह्वान सूबे के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने यहाँ रंगभूमि मैदान में सभा को संबोधित करते हुए किया।राजद सुप्रीमों लालू यादव ने भी अपने वर्चुअल संबोधन में यह आह्वान किया।

श्री कुमार ने कहा कि सातों पार्टियों ने मिलकर तय किया कि पहली सभा हमलोग पूर्णिया में करेंगे।जब हम लोगों ने महागठबंधन बनाया तो दिल्ली के दो नेता प्रधानमंत्री और दूसरा गृह मंत्री हैं, जो कोई काम नहीं करते हैं।केवल कब्जा किए हुए हैं।उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए उनलोगों ने यहां आकार क्या-क्या कह दिया था। आजादी की लड़ाई से इन लोगों को क्या मतलब है?

उपमुख्य मंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि अनेकता में ही एकता है।हमलोग अलग-अलग हैं,लेकिन एक हैं।यही महागठबंधन है।आप लोगों की दुआ और प्रार्थना से पिता लालू यादव की सेहत ठीक हुई।उन्होंने कहा कि कितना भी तंग किया गया लेकिन लालू यादव डरे नहीं। निडर होकर लड़े हैं। देश के बारे में मैं बोल देना चाहता हूं कि ये भाजपा के लोग लीडर नहीं है सब डीलर हो चुके हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के खिलाफ जो बोलता है,उनके यहाँ छापा पड़ता है,जो उनके साथ हैं वह हरीशचंद्र हैं।नीतीश कुमार ने सही समय पर निर्णय लेकर वापसी की। 

राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई और ताकत मिली कि पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में लाखों की संख्या में लोग एकजुट हुए हैं। यह इस बात को प्रमाणित करता है कि भविष्य में जो लोकसभा का चुनाव होना है उसके लिए यह पक्का गठबंधन बनकर तैयार है।उन्होंने केंद्र की सत्ता से उसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मैं इसलिए भी पूर्णिया आया हूँ कि वो इस धरती को पहले से जानते हैं।उन्होंने कहा कि अजीत साहब के संघर्ष को उन्होंने देखा है। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि नीतीश कुमार ने जो फैसला लिया था भाजपा से अलग होने का और यहां एक सेक्युलर सरकार बनाने का उसी समय बिहार में भाजपाकी कमर टूट गई थी।

मंच पर श्री कुमार,श्री यादव जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह समेत कई अन्य दलों के नेता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.