केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सोमवार को चाचौड़ा पहुंचे, उन्होंने प्रियंका पैंची के पक्ष में आमसभा को संबोधित किया

Nov 13, 2023 - 20:23
Nov 13, 2023 - 20:23
 0  2k

गुना, (आरएनआई) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सोमवार को चाचौड़ा पहुंचे, उन्होंने प्रियंका पैंची के पक्ष में आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दोनों नेता अपने बेटों को CM बनवाना चाहते हैं। कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ को और दिग्विजय सिंह अपने पुत्र को CM बनाना चाहते हैं। वहीं सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को पीएम बनाना चाहती हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह के शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके समय मे सड़क इतनी खराब थी कि चलना मुश्किल होता था। 

साथ ही उन्होंने चांचौड़ा विधानसभा प्रत्याशी प्रियंका पेंची को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट दो काम करेगा। पहला तो एमपी में भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं दूसरे काम 2024 मे नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का होगा। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर से 370 का बिल लेकर वह संसद में खड़े हुए, तो कांग्रेसियों ने कहा कि वहां खून की नदियां बहेंगी, लेकिन खून की नदियां तो छोड़िए, एक कंकड़ तक वहां नहीं चला। 

अमित शाह ने कहा कि कमलनाथ करप्शननाथ और बंटाढार दिग्विजय की जोड़ी मध्यप्रदेश का भला नहीं कर सकती। मैं 10 दिन से पूछ रहा हूं, कमलनाथ मेरे किसी सवाल का जवाब नहीं दे रहे। मैं उनकी 10 साल की यूपीए सरकार का हिसाब मांग रहा हूं। मोदीजी की गारंटी है, देश में गैस सिलेंडर के चाहे कितने ही बढ़े। मध्यप्रदेश में गैस सिलेंडर 450 रुपए में ही मिलेगा।

मोदीजी ने महिलाओं को 30% आरक्षण देने का काम किया। नई संसद बनाई। धारा 370 हटाई, कश्मीर को अपना बनाया। अयोध्या में अब 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

उन्होंने कहा कि चंद्रयान जब चंद्रमा पर पहुंचा तो उस पॉइंट को मोदीजी ने शिवशक्ति नाम दिया। भारत का गौरव बढ़ाया। बंटाढार और करप्शननाथ को मध्यप्रदेश की सरकार बनाने दे सकते हैं क्या? आप मेरे दो काम करोगे, चांचौड़ा में प्रियंका पैंची को तो आप जिताओगे ही। लेकिन 2024 में मोदीजी को भी प्रधानमंत्री बनाना है। वोट का बटन इतने गुस्से से दबाना कि बटन यहां दबे और करंट इटली में लगे।

इसी क्रम में चाचौड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पैंची ने अपने भाषण को प्रारंभ करते हुए सर्वप्रथम चाचौड़ा की देव तुल्य जनता जनार्दन और सभी कार्यकर्ताओं एवं माताओं बहनों को नमस्कार किया और कहा कि हमारे प्रदेश में आने वाली 17 तारीख को मतदान होना है, जिसमें अधिक से अधिक मतदान आपको करना है। 

लेकिन मतदान के पहले आपको यह विचार भी करना है कि आप अपना अमूल वोट किस पार्टी को देना चाहेंगे। क्योंकि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की योजनाएं चाहे लाडली बहन योजना हो चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो चाहे किसान सम्मान निधि हो ऐसी सैकड़ो योजनाएं भारतीय जनता  पार्टी  की आपके बीच है।  जिनका  लाभ आप सभी को मिल रहा है दूसरी तरफ 70 साल की कांग्रेस की विफलताएं आपके सामने हैं इसलिए भाजपा के पक्ष में आपको मतदान करना है क्योंकि आपका वोट ही। 

आपका भविष्य आपके बच्चों का भविष्य तय करेगा।  चाचौड़ा विधानसभा की बात करूं तो हमारे विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से डर, वह, आतंक और दबाव की राजनीति होती आ रही है। जिसमें आमजन, क्षेत्रीय जन नगर के नागरिक एवं मंडी व्यापारी की घटना भी किसी से छुपी नहीं है।

आज लोग अपने घरों में डरे सहमे हुए बैठे हैं प्रचार प्रसार तो दूर की बात है चुनाव की चर्चा भी आपस में करने में परहेज कर रहे है। मैं इस मंच के माध्यम से आपको विश्वास दिलाती हूं आगे यह सब देखने को नहीं मिलेगा, कांग्रेस के साथ-साथ कांग्रेस की B टीम भी मैदान में है जब कांग्रेस पार्टी के लोग प्रचार करते हैं तो बोलते हैं हमें वोट नहीं दो तो आम आदमी पार्टी को दे देना और जब आम आदमी पार्टी के लोग प्रचार में जाते हैं।

तो वह भी वही कहते हैं हमें नहीं दो तो कांग्रेस को दे देना।
चाचौड़ा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी का गठबंधन जनता जनार्दन में जग जाहिर है, क्योंकि कांग्रेस और कांग्रेस की B टीम चाचौड़ा में मिल रहा  भारतीय जनता पार्टी को अपार जन समर्थन की वजह से पूरी तरह भयभीत है।

इसलिए डर, भय, आतंक, भ्रष्टाचार और दबाव से हमेशा के लिए छुटकारा पाने का एक ही तरीका है। आने वाली 17 तारीख को कमल के फूल के सामने बाला बटन दबाकर भारी से भारी बहुमत से विजायी बनाएं। क्योंकि प्रियंका पेंची आतंक भ्रष्टाचार और डर को हमेशा के लिए जड़ से खत्म कर एक आदर्श विधानसभा बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी है।

अगर आपने कांग्रेस को वोट दिया तो में आपको बता दूं कि कांग्रेस की B टीम फिर क्षेत्र में पावर में आ जाएगी आप लोग समझ गए ना कौन वोट काटने के लिए खड़ा हुआ है।सच बोल रही हूं ना? इसीलिए आतंक फैलाने वाले लोग डराने वाले लोग आज कैसी स्थिती में पहुंच गए हैं। देख रहे हो ना आप ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती।

जिन्होंने चाचौड़ा विधानसभा में गंदगी की भाजपा ने उनके हाथ में झाड़ू थमा दिया।
इस अवसर पर राजगढ़ सांसद रोडमल नागर,जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार,उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री हरीश उपाध्याय, पूर्व विधायक नरेंद्र बिर्थरे, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोविंद दास राठी आदि वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता एवम सदस्य मौजूद रहे l

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow