भाजपा के शक्ति केंद्र और बूथ समिति को मिलेगा केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर का मार्गदर्शन

Aug 5, 2023 - 18:09
Aug 5, 2023 - 18:08
 0  432
भाजपा के शक्ति केंद्र और बूथ समिति को मिलेगा केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर का मार्गदर्शन
भाजपा के शक्ति केंद्र और बूथ समिति को मिलेगा केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर का मार्गदर्शन

गुना। (आर एन आई) भारत सरकार में केन्‍द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का रविवार को एक दिवसीय गुना जिले के चाचौड़ा विधानसभा में आगमन हो रहा हे। जानकारी अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर वायुयान द्वारा दोपहर 1 बजे वीनागंज पहुचेंगे। तत्पश्चात श्री तोमर चाचौड़ा विधानसभा का आयोजित कार्यक्रता सम्मेलन वीनागंज मंडी प्रांगण में सम्मिलित होकर बूथ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

उक्त कार्यक्रम में चाचौड़ा विधानसभा के बूथ कार्यकर्ता और बूथ समितियों के अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए सहित शक्ति केंद्र की टोली, मंडल व मोर्चा की कार्यकारणी, पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी तथा भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि सरपंच, पंच भागीदारी करेंगे। जिसको लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने चाचौड़ा विधानसभा के अपेक्षित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0