किसानों ने रोका दिल्ली मार्च, दलित प्रेरणा स्थल में डाला डेरा
किसानों के दिल्ली कूच के एलान के साथ ही बॉर्डरों पर भारी संख्या में पुलिस बल और आरएएफ टीम को तैनात किया गया है। सभी किसान महामाया फ्लाइओवर के एकजुट हो गए हैं। जगह जगह बैरिकेडिंग की गई है। वहीं गाजियाबाद के यूपी गेट पर भी पुलिस तैनात है।

नई दिल्ली (आरएनआई) पुलिस कमीश्नर कानून-व्यवस्था, नोएडा शिवहरि मीणा का कहना है कि हम लगातार किसान नेताओं से बातचीत कर रहे थे। किसानों ने अधिकारियों को अपनी मांगें बताई हैं और अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिया है। ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य स्थिति में लौट आई है।
शहर भर की ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है। दिल्ली से नोएडा, नोएडा से ग्रेटर नोएडा और दिल्ली जाने वाले लोगों को कई-कई घंटों जाम ले झूझना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि वह करीब 4-4 घंटों से इस जाम में सिर्फ गोल-गोल घूम रहे हैं। सुबह से ही यही हालत पूरे शहर की बनी रही है। लगातार जाम से लोग जूझ रहे हैं। फिलहाल किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच बातचीत जारी है।
दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों किसानों ने नोएडा में मार्च रोक दिया है। अब बैरिकेडिंग को हटाया जा रहा है। खबर है कि किसान यहां दलित प्रेरणा स्थल के अंदर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही किसान राज्य सरकार से बातचीत करेंगे। बातचीत के बाद किसान नेता अपना अगला निर्णय लेंगे।
किसानों को दिल्ली की तरफ जाने से रोकने के लिए दिल्ली-नोएडा बॉर्डर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के चलते दोनों तरफ का यातायात प्रभावित रहा।
किसानों को दिल्ली की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के आलाधिकारी बॉर्डर में मौजूद हैं। किसानों को अभी महामाया फ्लाईओवर के पास रोका गया हैं। किसान प्रदर्शन के चलते दिल्ली- नोएडा बॉर्डर पर यातायात प्रभावित है। किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच शुरू किया है। अब पुलिस ने दो बैरिकेडिंग के साथ दो क्रेन, एक ट्रक को बीच हाइवे पर खड़ा कर दिया है।
दिल्ली कूच के चलते दिल्ली-नोएडा रोड पर भारी जाम लग गया है। जाम में एंबुलेंस तक फंस गई। कई वाहन घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। फिलहाल, पुलिस ने किसानों को नोएडा में ही दलित प्रेरणा स्थल पर रोक दिया है। महामाया फ्लाइओवर से किसानों ने दिल्ली की ओर कूच किया था।
आखिरकार थोड़ी दूर चलने के बाद पुलिस ने रोक दिया है। इस पर किसान हाइवे पर ही बैठ गए हैं। लेकिन लगातार नारेबाजी जारी है। साथ ही भारी पुलिस बल भी तैनात है। ताकि किसानों को दिल्ली जाने से रोका जाए। किसानों के हाईवे पर बैठने से रास्ता रोक गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






