कांग्रेस ने 40 के बाद पांच और उम्मीदवारों की सूची जारी की
कांग्रेस ने एक के बाद एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में 5 नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी की ओर से देर रात सूची जारी की गई है। अब तक 86 उम्मीदवार घोषित हुए हैं। नामांकन का केवल एक दिन बचा है।

चंडीगढ़ (आरएनआई) हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की चौथी के बाद पांचवीं सूची भी देर रात आ गई। देर रात 40 के बाद पांच और उम्मीदवारों की सूची पार्टी ने जारी कर दी है। कांग्रेस की ओर से अब तक कुल 86 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। अब 4 के टिकट पर सस्पेंस बना हुआ है। देर रात जारी सूची में अम्बाला केंट से परिमल परि, पानीपत ग्रामीण से सचिन कुंडू, रानियां से सर्व मित्र कम्बोज, नरवाना से सतबीर दबलेन और तिगांव से रोहित नागर को उम्मीदवार बनाया गया।
काफी मंथन के बाद पार्टी की ओर से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। कलायत से विकास सहारण को टिकट मिल गया है। वहीं कैथल से आदित्य सुरजेवाला को टिकट दिया गया है। पंचकूला से पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन को टिकट दिया गया है। चंद्रमोहन पूर्व मुख्यमंत्री स्व भजनलाल के लड़के हैं। इनके भतीजे भव्य बिश्नोई आदमपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






