कांग्रेसियों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए किया डीएम का घेराव

प्रत्येक परिवार को 50000 की आर्थिक मदद मिले, बाढ़ से बेघर हुए परिवारों के मकान निर्माण की मांग, 11 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा

Jul 24, 2023 - 15:26
 0  351
कांग्रेसियों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए किया डीएम का घेराव

मथुरा। यमुना में आई बाढ़ के कारण बेघर हुए लोगों के लिए कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनके द्वारा जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया गया तथा बाढ़ के कारण बेघर हुए लोगों के लिए तुरंत नया मकान तथा 50000 की आर्थिक मदद की मांग की गई । कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया तथा चेतावनी दी गई कि यदि बाढ़ पीड़ितों को तुरंत राहत नहीं दी गई तब कांग्रेश सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

6दिन से लगातार बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने के बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने डीएम के घेराव करने का निर्णय लिया सुबह करीब 11:00 बजे चोमूहां छाता मांट नौहझील फरह राया और नगर निगम मथुरा वृंदावन शहरी क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ कांग्रेसी जिला कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हो गए उनके द्वारा सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा बाढ़ पीड़ितों के प्रति घोर लापरवाही बरत रही है बाढ़ पीड़ित इस समय कंगाली के कगार पर है उनके पास पैसा नहीं है घर नहीं है और रोटी नहीं भाजपा ने यदि उनकी मांगों को नहीं माना तब बाढ़ पीड़ित और भयावह स्थिति का सामना करेंगे जिलाध्यक्ष ने मांग की कि सबसे पहले उनके मकान बनवाया और उन्हें आवश्यक सामग्री प्रदान की जाए साथ ही उन्हें एक बाढ़ पीड़ित को50000 का चेक भी प्रदान किया जाए इसके अलावा उन्होंने बाढ़ के कारण खराब हुए मकानों में रखे हुए सामान क्षेत्रों में बिखरी गंदगी बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के छात्रों की 1 साल की स्कूल फीस माफ छात्रों को ड्रेस खाद्य सामग्री तरह शुद्ध पेयजल की तुरंत व्यवस्था 1 साल का बिजली बिल माफ करने तथा सरकारी कर्जे की वसूली को तुरंत रोक लगाने की मांग की उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए दौरान पूर्व पार्षद मुकीम कुरेशी ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत जगदीश शर्मा संतोष पाठक पार्षद कुंवर सिंह निषाद प्रखर चतुर्वेदी बृजेश शर्मा लोकेश शर्मा डॉ दीपक आर्य प्रकाश शर्मा हाजी मोहम्मद हनीफ रामचरण बेनामी प्रधान साहब सिंह प्रधान लोकेश शर्मा यज्ञदत्त शर्मा डॉ प्रमोद शर्मा महेंद्र पांडव संजीव चतुर्वेदी मुकेश धनगर हरीश पचौरी राजबहादुर प्रधान अजय कुमार प्रदीप सागर अखलाक चौधरी सलमान चौधरी रोशनलाल महेश चौबे बंटी सिद्दीकी लियाकत मलिक चंद्रमोहन सिकरवार गिर्राज सिंह छोकर मुकेश चंद शर्मा राम भरोसी चौधरी अशोक शर्मा विनोद आर्य राजू अब्बासी सुनील जैन सत्यपाल चौधरी जंगजीत सिंह चौधरी मुकेश ठाकुर श्याम बिहारी पालीवाल धर्मवीर सिंह सोलंकी रामवीर सोलंकी अनिल गौतम प्रमोद चौधरी मुन्ना चौधरी ओवैसी सोहेल कमल शर्मा चौधरी सूरत सिंह ओवैस अली राधे चौधरी सुमेरा निषाद अरविंद कटारा लच्छो गोपाल हेलो गिर्राज मुरारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.