कर्नाटक में मिली जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न

May 13, 2023 - 19:30
 0  1.3k
कर्नाटक में मिली जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न
कर्नाटक में मिली जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न
कर्नाटक में मिली जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न
कर्नाटक में मिली जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न

गुना। आज कर्नाटक में मिली कांग्रेस पार्टी को प्रचंड जीत की खुशियां मनाने एवं एक दूसरे को जीत की बधाई देने हेतु समस्त कांग्रेसजन हनुमान चौराहा मंदिर पर एकत्रित हुए।
 
जिला कांग्रेस कमेटी गुना अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़,हरिशंकर विजयवर्गीय शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कन्हैया लाल अग्रवाल, सुमेर सिंह, प्रतिभा रघुवंशी, केलाश नारायण भार्गव, कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी एवं सभी कांग्रेसजनों ने बजरंगबली की आरती करने के उपरांत प्रसाद वितरण किया, एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद , खड़गै साहब, सोनिया गांधी,राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह जिंदाबाद, जयवर्धन सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए ओर एक दूसरे को बधाई देते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का उत्साह मनाया।

कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से रजनीश शर्मा रतिराम धाकड़, योगी दादा,  कर्मचारी नेता प्रमोद रघुवंशी, प्रकाश धाकड़, रूपकिरण कौर, उषा विजयवर्गीय, शेखर वशिष्ट, मोहन रजक,कन्हैया राम अहिरवार, गोपाल शर्मा, मनीष रघुवंशी घटावदा,सीमा यादव, पंकज कनेरिया, हरिओम खटीक,महेंद्र राजपूत,हर्ष मेर, प्रमोद रघु, अनिल रघु, अनीश खान, वरुण सूद, इकरार बल्ला, आसिफ राइन, असीम भटनागर, पर्वत यादव, प्रशांत शर्मा, वीरू खटीक आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0