कछौना वन रेंज में लकडकट्ठो का आतंक, अवैध रूप संचालित आरा मशीन की जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम पर बोला हमला

हरदोई (आरएनआई)वन रेज कछौना क्षेत्र में लकडकट्ठे आतंक का पर्याय बनते नजर आ रहे हैं।अभी हाल ही में बेनीगंज क्षेत्र में लकडकट्ठो द्वारा लगातार हरे भरे वृक्षों का कटान किया जा रहा था। जिसको रोकने की गरज से कुछ पत्रकारों ने अखबार में खबर छाप दी जिस पर क्षेत्र के सभी लकडकट्ठो ने एक राय होकर पुलिस पर दबाव बनाकर पत्रकारों का मुंह बन्द करने के लिए दलित उत्पीडन व अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज करा दिया। लकडकट्ठो के कारनामे व सांठगांठ के बारे में सभी लोग परिचित ही है। बुलंद हौसले के साथ सत्ता संरक्षित लकडकट्ठो का तिलिस्म इतना मजबूत हो गया है कि वह वन विभाग को भी कुछ नहीं समझ रहे हैं। बीती शाम को अतरौली थाना क्षेत्र के गांव भेरिया में बिना अनुमति के अवैध रूप से आरा मशीन चलाकर लकड़ी को चीरा जा रहा था।जिसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर जांच करने पहुंची। वहां आरा मशीन संचालक ने ग्रामीणों व लकडकट्ठो को इकट्ठा कर जांच करने गयी टीम पर हमला बोल दिया। हमला की सूचना पर कछौना वन रेंज के रेंजर भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। बड़ी मुश्किल के बाद अवैध संचालित आरा मशीन को उखाड़ कर रेंज कार्यालय पहुंचे। घटना के सन्दर्भ में अतरौली थानाध्यक्ष ने बताया कि आरा मशीन उखाड़ने पर विरोध करने का मामला संज्ञान में आया है।इस संदर्भ में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। दूसरी ओर वन रेंज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि गोमती किनारे भेरिया गांव के राजेश कुमार व राम सागर पुत्र अज्ञात की आरा मशीने शामिल है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवायी की गयी है। इन आरा मशीन संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आज तहरीर दी जायेगी।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






