कछौना मण्डल की सदस्यता कार्यशाला का सीएमडी डिग्री कॉलेज में हुआ आयोजन

Aug 26, 2024 - 18:36
Aug 26, 2024 - 18:36
 0  378
कछौना मण्डल की सदस्यता कार्यशाला का सीएमडी डिग्री कॉलेज में हुआ आयोजन

कछौना, हरदोई( आरएनआई)भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा कछौना मण्डल की सदस्यता कार्यशाला का आयोजन सीएमडी डिग्री कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गण क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा व जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सदस्यता कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया सदस्यता अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ एक सितंबर को होगा, जो 25 सितंबर तक चलेगा। द्वितीय चरण एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। सक्रिय सदस्यता 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। प्रत्येक बूथ से कम से कम 200 प्राथमिक सदस्य बनेंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा भाजपा की नीतियों व कार्यों को जन-जन तक पहुंचना है। राष्ट्र निर्माण जन-जन की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। 

     इस अवसर पर युवा नेता संचित अग्रवाल, नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला उर्फ पंकज, मण्डल प्रभारी अभय शंकर शुक्ला, ग्राम प्रधानगण, बीडीसी, सभासद गण, मंडल के पदाधिकारी गण, शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष आदि ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)