कछौना नगर पंचायत कार्यालय में महात्मा गांधी और शास्त्री को दी गई श्रद्धांजलि, फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

Oct 2, 2023 - 18:47
Oct 2, 2023 - 18:57
 0  513
कछौना नगर पंचायत कार्यालय में महात्मा गांधी और शास्त्री को दी गई श्रद्धांजलि, फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

कछौना/हरदोई (आरएनआई) राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी/ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पंचांपत कछौना पतसेनी के कार्यालय में नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ऊर्फ पंकज ने ध्वजारोहण किया। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्ती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर गांधीजी व शास्त्री जी के व्यक्तित्व व जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। बापूजी का प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीर पराई जाणे रे गीत प्रस्तुत किया गया। नगर की सफाई व्यवास्या मे दिन रात मेहनत कर नगर को साफ स्वच्छ रखने में अहम् भूमिका निभाने वाले सफ़ाई नायकों को इस अवसर पर नगर अध्यक्ष द्वारा सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी देवांशी दीक्षित, लिपिक जय बहादुर सिंह व सभासद गण व नगर कर्मी व प्रबुद्धजनो ने प्रतिभाग किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)