कछौना नगर के समाजसेवी जगदीश गुप्ता के जन्मदिन पर किया गया विशाल भण्डारे का आयोजन

Oct 2, 2023 - 18:44
Oct 2, 2023 - 18:57
 0  594
कछौना नगर के समाजसेवी जगदीश गुप्ता के जन्मदिन पर किया गया विशाल भण्डारे का आयोजन

हरदोई (आरएनआई) कछौना नगर के उद्योग व्यापार मण्डल के संरक्षक व पूर्व नगर अध्यक्ष पति जगदीश गुप्ता जन्मदिवस पर यू०जे० इंटरनेशनल स्कूल के पास विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया। जिसमे पुरुष, महिलाएं, बच्चों व प्रबुद्धजनो ने प्रतिभाग कर भंडारे मे पूड़ी सब्जी व मिष्ठान ग्रहण किया। उनके उत्तम स्वास्थ व  दीर्घायु की कामना की । जगदीश गुप्ता का व्यक्तित्व मिलनसार व सौम्य है। वह नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगो का प्यार व स्नेह की बागडोर से बांधे रखते हैं। वह सामाजिक कार्यो मे बढ़चढ़कर भाग लेते हैं। कछौना के व्यावासायिक क्षेत्र में अहम् योगदान है। इस अवसर पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के प्रबुद्धजन, व्यापारी, डॉक्टर, पत्रकार, जनप्रतिनिधिगण लोग पहुंच कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)