सुलतानपुर: एसडटीडी पीजी कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा कादीपुर ने आयोजित किया वृक्षारोपण कार्यक्रम 

Jul 9, 2024 - 20:54
Jul 9, 2024 - 20:55
 0  2.3k
सुलतानपुर: एसडटीडी पीजी कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा कादीपुर ने आयोजित किया वृक्षारोपण कार्यक्रम 

सुलतानपुर (आरएनआई) सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा कादीपुर के शाखा प्रबंधक हंस कुमार सिंह के नेतृत्व में सन्त तुलसीदास पीजी कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर के प्राचार्य डॉ आर एन सिंह ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने तथा धरती को और अधिक मानव जीवन के अनुकूल बनाने के लिए सघन वृक्षारोपण सबसे सशक्त माध्यम है। एक पेड़ मां के नाम का अभियान वृक्षों के साथ हमारे संवेदनात्मक लगाव को बढ़ाता है, इससे उनके संरक्षण और संवर्धन की प्रेरणा मिलती है। महाविद्यालय के प्रबंधक सौरभ त्रिपाठी में वृक्षारोपण कार्यक्रम को जन आंदोलन द्वारा अधिक उपयोगी बनाने का सुझाव दिया। वे महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। सेंट्रल बैंक इन ऑफ़ इंडिया कादीपुर शाखा द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय अनेक कार्यक्रमों को प्रायोजित किया गया। इसके के अंतर्गत निबंध लेखन एवं वाद- विवाद प्रतियोगिता राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,  के तत्वावधान में आयोजित की गई। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय उप प्रमुख  आलोक रंजन श्रीवास्तव, प्रबंधक हंस कुमार सिंह, उप प्रमुख एवं बैंक के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के द्वारा पर्यावरण संरक्षण और उसकी महत्ता को रेखाँकित किया गया। कार्यक्रम में निबंध लेखन एवं वाद-विवाद/ संभाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें अनेक छात्र - छात्रों ने प्रतिभाग किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अवनी तिवारी ने प्रथम, विधी सोनी ने द्वितीय, और प्रीती उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सविता जायसवाल ने प्रथम और मो० आकिब ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ० सतीश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो मदन मोहन सिंह प्रो जितेंद्र तिवारी प्रो एस बी सिंह प्रो महिमा द्विवेदी डा हरेंद्र सिंह डा संजीव रतन गुप्त डा रविंद्र मिश्रा डा राजकुमार सिंह कीर्ति कुमार पांडेय डा चंद्र प्रकाश यादव प्रतीक मौर्य अंजू पांडेय डा वंदना मिश्रा नरेंद्र कुमार सुशील कुमार कोरी डॉ अनूप गुप्ता डॉ राम धीरज यादव सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0