एन0आई0 एक्ट की धारा 138 के तहत विशेष लोक अदालत में कराए दस वादो के निस्तारण अजय कुमार

Jan 22, 2024 - 17:01
Jan 22, 2024 - 17:02
 0  297

हाथरस (आरएनआई) उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायालय हाथरस में तीन दिवसीय धारा 138 एन0आई0 एक्ट के मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, हाथरस में किया जा रहा है, जिसमें अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव अजय कुमार एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण व अधिवक्तागण व वादकारीगण उपस्थित रहे। प्रथम दिवस की विशेष लोक अदालत में धारा-138 एन0आई0 एक्ट के कुल दस वादों का निस्तारण कर 982000 रुपये में समझौता हुआ, जिसका विवरण निम्नवत् है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस नम्रता शर्मा के न्यायालय से एक वाद का निस्तारण कर 3,50,000 रुपये समझौता राशि दिलायी गयी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस इन्द्रेश के न्यायालय से तीन वादों का निस्तारण किया गया। अपर सिविल जज व0प्र0 हाथरस, अनु चौधरी के न्यायालय से एक वाद का निस्तारण कर 32,000 रुपये समझौता राशि दिलायी गयी। न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस पूनम कुमारी चौहान के न्यायालय से दो वादों का निस्तारण कर 6,00,000 रुपये समझौता राशि दिलायी गयी।

अपर सिविल जज क0प्र0 कोर्ट सं0-1, हाथरस चारू सिंह के न्यायालय से एक वाद का निस्तारण किया गया।अपर सिविल जज क0प्र0 न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट सं0-4, हाथरस ऑचल चन्देल के न्यायालय से एक वाद का निस्तारण किया गया। अपर सिविल जज क0प्र0 न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट सं0-5, हाथरस हर्षिका रस्तोगी के न्यायालय से 01 वादों का निस्तारण किया गया। अन्त में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow