उत्तर भारत में बारिश और ओले का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कैसे रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम को लेकर चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि आज उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना है।

Mar 15, 2025 - 15:05
 0  189
उत्तर भारत में बारिश और ओले का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कैसे रहेगा मौसम

नई दिल्ली (आरएनआई) मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट कर दिया है। मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने जानकारी देते हुए कहा कि आज भी उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना है। आगे कहा कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान और ईस्ट उत्तर प्रदेश में आज थंडरस्टॉर्म की संभावना है।

सोमा सेन रॉय ने कहा कि कल उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में थंडरस्टॉर्म कम हो जाएगा। वहीं गुजरात में हीटवेव की स्थिति कम होती नजर आ रही है। जबकि दूसरी तरफ ओडिशा में हीटवेव जारी रहेगा। जिसके चलते आज और कल के लिए रेड अलर्ट किया गया है।

आईएमडी वैज्ञानिक ने कहा कि दिल्ली में अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और सतही हवाओं के कमजोर होने के कारण 3-4 दिनों के बाद दोनों में वृद्धि होगी। 

उन्होंने आगे कहा कि गुजरात में, हम तेज गर्मी के कारण ऑरेंज अलर्ट के साथ जा रहे हैं और कल से, हमारे पास येलो अलर्ट होगा। ओडिशा में भीषण गर्मी जारी रहेगी, इसलिए कल तक राज्य में रेड अलर्ट दिया जा रहा है। झारखंड और बंगाल में दो से तीन दिनों तक पीले अलर्ट के साथ हीटवेव की स्थिति जारी रहेगी। फिर कम हो जाएगी। पूर्वी अरुणाचल, पूर्वी असम और मणिपुर में भी तेज हवाओं के साथ ऑरेंज अलर्ट की उम्मीद है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.