उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रमों का आयोजन

Jan 24, 2025 - 18:53
Jan 24, 2025 - 18:54
 0  621
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रमों का आयोजन

हरदोई (आरएनआई)उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश के साथ ही जनपद में भी व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आज रसखान प्रेक्षागृह में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कहा कि महाकुम्भ के माध्यम से त्रिवेणी से निकला अखंड एकता का सन्देश पूरे देश और विश्व में पहुँच रहा है। प्रत्येक स्थापना दिवस पर एक नई योजना की शुरुआत की गयी है। उन्होंने आज मुख़्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की घोषणा की। इस योजना का उदघाटन माननीय उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने किया। उन्होंने आगे कहा कि पर्यटन का विकास हुआ है। मेट्रो की शुरुआत से आवागमन सुलभ हुआ है। जल्द ही उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के रुप में खुद को स्थापित करेगा। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में सबसे पहले जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी के साथ परिसर में लगाई गयी प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम विभाग के स्टॉल पर दो महिलाओ की गोद भराई व दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया। शिक्षा विभाग के स्टॉल पर उन्होंने पिंक पेटिका के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा पहल की विशेष सराहना की। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गयी रंगोली की प्रशंसा की। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन पूरे प्रदेश के लिए गौरव का दिन है। 24 जनवरी 1949 को उत्तर प्रदेश की स्थापना हुई। हरदोई जनपद भी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और प्रदेश के समग्र विकास में अपना योगदान दे रहा है। सरकार की ओर से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। अकेले हरदोई जनपद में 1 लाख 12 हजार आवास दिए जा चुके हैं। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों का 5 लाख तक का इलाज मुफ्त हो रहा है। जनपद में 12 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड धारक हैं। किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे किसानों के खाते में पहुँच रहा है। जनपद फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रथम स्थान पर है। निवेशकों ने जनपद में निवेश की लगातार रूचि दिखाई है। संडीला औद्योगिक क्षेत्र में फेज 4 बनाया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस व नयी सड़कों के निर्माण से जनपद का तेजी से विकास होगा। सवायजपुर में इंडस्ट्रियल कोरिडोर के लिए भूमि क्रय कर ली गयी है। हरदोई से लखनऊ राजमार्ग के बन जाने से आवागमन में कम समय लगेगा। हरदोई में बाईपास बनाया जा रहा है। इससे आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा। उज्ज्वला योजना से माता बहनों को धुए से मुक्ति मिली है। जनपद में व्यक्तिगत शौचालय के लगभग साढ़े चार लाख आवेदन मिले जिसमें से 2 लाख से अधिक पात्र लोगों को शौचालय दिए जा चुके हैं। लगभग 400 गौशालाओं में गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है और निराश्रित पशुओं की समस्या लगभग समाप्त हो चुकी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अब तक के इतिहास पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सच में उत्तम प्रदेश बन चुका है। हरदोई की भी इसमें अहम भूमिका रही है। उत्तर प्रदेश में भगवान ने चार अवतार लिए। महाकुम्भ की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग महाकुम्भ जाकर पुण्य लाभ लें। उन्होंने कामना की कि उत्तर प्रदेश और हरदोई लगातार विकास पथ पर आगे बढ़ता रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत जीजीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद बच्चियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जे के पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति पूर्ण नृत्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बहर की बच्चियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकृष्ट किया। इस प्रस्तुति का स्वागत सभी ने खड़े होकर करतल ध्वनि के माध्यम से किया। जीजीआईसी की छात्राओं ने प्रभु श्रीराम पर आधारित अपनी प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। रफ़ी अहमद किदवई के बच्चों ने महाकुम्भ पर आधारित अपनी लघु नाटिका से सभी को आकर्षित किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराली खेड़ा की बच्चियों ने देश भक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टड़ियावां की बच्चियों ने कजरी नृत्य के माध्यम से समा बांधा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन एक हरियाणवी गीत पर आधारित प्रस्तुति से हुआ। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र छात्राओं को जिलाधिकारी व जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रोबशन विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी बचाओ अभियान में 4 महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। योजना के लाभार्थियों को घड़ी दी गयी। स्वामित्व योजना के 5 लाभार्थियों को घरौनी वितरित की गयी। जीएमडी हेतु चयनित दो आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र व वजन किट दी गयी। कृषक नंदिनी योजना के चार लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी पुरस्कार योजना के अंतर्गत चार युवाओं को स्वीकृति पत्र व डमी चेक दिए गए। एक जिला एक उत्पाद व टूल किट योजना के अंतर्गत तीन महिलाओं को टूल किट प्रदान की गयी। आयुष्मान कार्ड के चार लाभार्थियों को कार्ड दिए गए। पीएम सूर्यघर योजना के तीन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए। फसल बीमा योजना के तीन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र मिले स्वयं सहायता समूह की तीन महिलाओ को डमी चेक दिए गए। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एक स्वयं सहायता समूह को 6 करोड़ 75 लाख का चेक दिया गया। फॉर्मर रजिस्ट्री के तीन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र मिला। मंच का संचालन मनीष व श्वेता ने किया। इस अवसर पर सभी सम्बंधित अधिकारी, विभिन्न योजनाओं के लाभार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)