उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल संगठन कछौना इकाई के अचल अग्रवाल नगर अध्यक्ष मनोनीत

Oct 19, 2024 - 18:57
Oct 19, 2024 - 18:57
 0  324
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल संगठन कछौना इकाई के अचल अग्रवाल नगर अध्यक्ष मनोनीत

कछौना, हरदोई( आरएनआई)उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल संगठन कछौना इकाई के युवा नेता अचल अग्रवाल को नगर अध्यक्ष पद पर उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल ने मनोनीत किया। इस नई जिम्मेदारी से युवा नगर अध्यक्ष अचल अग्रवाल काफ़ी उत्साहित हैं, उन्होंने बताया कछौना में व्यापारियों के हितों में सदैव कार्य करेंगे। कछौना के व्यापार को प्रदेश पटल पर नई पहचान मिलेगी। किसी तरह व्यापारियों का शोषण नहीं होगा। युवा नगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अचल अग्रवाल मिलनसार हैं। उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय श्री-निवास अग्रवाल पूर्व चेयरमैन की विरासत को आगे ले जाने का कार्य किया है। युवा अचल अग्रवाल को नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर व्यापारियों में उत्साह है।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)