उज्जैन का रूपेश्वर महादेव मंदिर जानते है वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा
उज्जैन का रूपेश्वर महादेव मंदिर जानते है वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा

(आर एन आई) उज्जैन का रूपेश्वर महादेव मंदिर, शिवलिंग के दर्शन मात्र से रूपवान हो जाते हैं मनुष्यउज्जैन में ८४ महादेव में ६२ वां स्थान रखने वाले अति प्राचीन श्री रूपेश्वर महादेव का मंदिर है. यह मंदिर मगरमुहा से सिंहपुरी जाते समय कुटुम्बेश्वर महादेव मंदिर के पूर्व दायी जा रही गली में स्थित है। रूपेश्वर महादेव मंदिर के अंदर दो शिवलिंग स्थापित है। जिसमें से एक काले रंग का है जिसकी पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। और जबकि इसके सामने दूसरा सफेद पत्थर से बने हैं, यहां एक जलाशय में सफेद चमकीले पत्थर का शिवलिंग है, जिसकी पूजा करने से मन और तन दोनों को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, यदि आपके जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा तो आपको श्री रूपेश्वर महादेव का दर्शन पूजन करना चाहिए। यह भी माना जाता है कि जो लोग यहां पूजा करते हैं उन्हें मृत्यु के बाद शिवलोक की प्राप्ति होती है।
रूपेश्वर रूप में शिव का संबंध सुंदर रूप देने से है, जो भी स्त्री-पुरुष इस मंदिर में पूजा करने जाते हैं वे सुंदर हो जाते हैं, जो भी इस मंदिर में जाता है वह भगवान के दर्शन मात्र से ही मनुष्य बन जाता है, यह लिंग रूप, धन, पुत्र और स्वर्ग का दाता है, यह लिंग सदैव रूप और भक्ति-मुक्ति देता है, यह रूपेश्वर महादेव रूप और सौभाग्यशाली है, मंदिर में प्रतिदिन भगवान की विशेष पूजा के साथ जलाभिषेक का क्रम चलता रहता है।
What's Your Reaction?






