ई रिक्शा की चपेट में आने से व्यापार मण्डल महामंत्री चुटहिल

Sep 20, 2024 - 19:00
Sep 20, 2024 - 19:01
 0  6.1k
ई रिक्शा की चपेट में आने से व्यापार मण्डल महामंत्री चुटहिल

कछौना, हरदोई( आरएनआई )कस्बे में ई रिक्शा चालक मानकों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से चला रहे हैं। यातायात नियमों की अनदेखी के चलते आए दिन घटनाएं घट रही हैं। गुरुवार को ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से व्यापार मंडल महामंत्री सत्यम गुप्ता हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में उनको चोटें आई हैं, इलाज चल रहा है।

बताते चलें कस्बे में ई-रिक्शा चालक मानकों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से चल रहे हैं। जिन्हें नाबालिग लड़के बिना लाइसेंस, बिना रजिस्ट्रेशन, क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलाते हैं। सवारी के लालच में तेजी व लापरवाही से चलाते हैं। बिना पीछे देखे अचानक ई रिक्शा चालक मोड़ देते हैं। जिसके कारण आए दिन राहगीर, स्कूली बच्चे चुटहिल हो जाते हैं। कुछ दिन पूर्व अनियंत्रित ई-रिक्शा की टक्कर से कस्बे के एक व्यापारी की मृत्यु हो चुकी है। इसी क्रम में गुरुवार को ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से व्यापार मंडल महामंत्री सत्यम गुप्ता हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में उनको चोटें आई हैं, इलाज चल रहा है। प्रशासन की शिथिलता के कारण ई-रिक्शा चालकों में कोई सुधार नहीं हुआ है। प्रशासन की अनदेखी के चलते ई रिक्शा कस्बे में हादसों का कारण बने है। ई-रिक्शा चालक मनमाने तरीके से खड़े करते हैं। जिसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। रेलवे फाटक के दोनों तरफ काफी संख्या में ई-रिक्शा मनमाने तरीके से खड़े रहते हैं। पूरे प्रकरण को लेकर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया ई रिक्शा चालकों के खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)