ईडी की कस्टडी से केजरीवाल ने जारी किया पहला आदेश

शराब घोटाला मामला में कोर्ट से राहत न मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छह दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी रविवार को पूरी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन करेगी। इस दौरान होलिका दहन के समय पुतला फूंका जाएगा और कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

Mar 24, 2024 - 10:00
 0  3.1k
ईडी की कस्टडी से केजरीवाल ने जारी किया पहला आदेश

नई दिल्ली (आरएनआई) सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आईटीओ फुट ओवरब्रिज पर आप कार्यकर्ताओं ने प्रर्दशन किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ह्यूमन चेन बनाकर कर केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध रहे हैं।  

आम आदमी पार्टी का कहना है कि ईडी की तरफ से मुख्य साजिशकर्ता बनाया गया शरत रेड्डी का पूर्व में बयान था कि वह अरविंद केजरीवाल को नहीं जानता है। लेकिन जमानता मिलते ही शरत रेड्डी पलट गया और सरकारी गवाह बन गया। अब उसी शरत रेड्डी ने बयान के आधार पर सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। आतिशी ने पीएम नरेंद्र मोदी और ईडी को चुनौती देते हुए कहा कि शराब घोटाले में अब मनी ट्रेल मिल गया है। इसलिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

दिल्ली शराब घोटाले के करीब 60 करोड़ रुपए का मनी ट्रेल भाजपा के खाते में मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गिरफ्तारी की मांग की है। आप नेता आतिशी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी सार्वजनिक होते ही भाजपा और शराब कारोबारी शरत रेड्डी के बीच मनी ट्रेल का लिंक देश की जनता के सामने आ गया है। दिल्ली शराब मामले में गिरफ्तारी से पहले शरत रेड्डी ने भाजपा को 4.5 करोड़ दिए थे और गिरफ्तारी के बाद 55 करोड़ रुपए दिए।

शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी से अपना पहला आदेश जारी किया। बताया जा रहा है कि सीएम का यह आदेश दिल्ली सरकार के जल मंत्रालय से जुड़ा है। नोट के जरिए केजरीवाल ने आदेश जारी किया है। सुबह 10 बजे दिल्ली जल मंत्री आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। जिसमें इस आदेश की जानकारी दी जा सकती है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आप नेताओं को दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का तनिक भी गम नहीं है। इतना ही नहीं वह पार्टी लाइन से भी अलग दिखाई देते हैं। गोपाल राय ने केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में होली नहीं मनाने की घोषणा की थी, लेकिन 14 घंटे से भी कम समय के बाद उनके विधायक सोमनाथ भारती मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के विजय पार्क में लोगों के चेहरे पर रंग लगाते दिखे। प्रेसवार्ता में कपूर ने होली खेलते हुए आप नेताओं की तस्वीर और वीडियो भी दिखाया। उन्होंने कहा कि पार्टी के फैसले और केजरीवाल के प्रति सोमनाथ भारती का अनादर साफ दिखता है। लोग सोच रहे हैं कि जब सोमनाथ कठिन दौर से गुजर रहे अपने केजरीवाल का समर्थन नहीं कर सकते तो वह जरूरत और संकट की घड़ी में आम लोगों का समर्थन कैसे करेंगे।

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दावा किया है कि दिल्ली शराब नीति घोटाले के 60 करोड़ का मनी ट्रेल भाजपा के खाते में मिला है। मंत्री व आप नेता आतिशी ने कहा कि इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गिरफ्तारी होनी चाहिए। चुनावी बांड की जानकारी सार्वजनिक होते ही भाजपा और शराब कारोबारी शरत रेड्डी के बीच मनी ट्रेल का लिंक सामने आ गया है। गिरफ्तारी से पहले शरत रेड्डी ने भाजपा को 4.5 करोड़ दिए थे और गिरफ्तारी के बाद 55 करोड़ रुपये दिए। आतिशी ने दावा किया कि ईडी की तरफ से मुख्य साजिशकर्ता बनाया गया शरत रेड्डी का पूर्व में बयान था कि वह अरविंद केजरीवाल को नहीं जानते, लेकिन बाद में पलट गए। अब रेड्डी के बयान के आधार पर सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में दो साल से सीबीआई-ईडी की जांच चल रही है, लेकिन जांच में पैसा कहां गया, क्या घोटाला हुआ इस बारे में जांच एजेंसियां कोर्ट को कुछ बता नहीं पाईं।

सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को बताया कि पार्टी कार्यालय के चारों तरफ पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी और मंत्रियों तक को कार्यालय जाने से रोका। इसका जवाब पुलिस अफसरों के पास नहीं है। देश में चुनाव अचार संहिता लागू है। सभी संस्थाएं चुनाव आयोग के अधीन आती हैं, तो फिर किसके आदेश पर पुलिस रोक रही है।

आप के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार देश की संस्थाओं को खत्म कर रही है। जो भी भाजपा के खिलाफ बोलता है, उसके पीछे ईडी और सीबीआई छोड़ दी जाती है। विपक्ष के नेताओं को डराया जा रहा है। सरकार ने बिना किसी सबूत के पहले ही सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार कर रखा है। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली की जनता सड़कों पर उतर आई है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.