आरआरसी सेंटर निर्माण की सभी बाधाओं को तत्काल हटाया जायेः- जिलाधिकारी

Jan 30, 2025 - 18:01
Jan 30, 2025 - 18:02
 0  486
आरआरसी सेंटर निर्माण की सभी बाधाओं को तत्काल हटाया जायेः- जिलाधिकारी

हरदोई (आरएनआई)शाहाबाद तहसील के दो ग्रामों बूटामऊ व शाहपुर नाऊ में आरआरसी सेंटर न बन पाने को गंभीरता से लेते हुए आज जिलाधिकारी ने दोनों ग्रामों के ग्राम प्रधानों को कलेक्ट्रेट कक्ष में बुलाया। जिलाधिकारी ने दोनों प्रधानों को निर्देश दिए कि आरआरसी सेंटर का निर्माण चिन्हित भूमि पर कराया जाये। उन्होंने उप जिलाधिकारी शाहाबाद को निर्देश दिए कि निर्माण में आने वाली सभी बाधाओं को तत्काल हटाया जाये। सम्बंधित लेखपाल प्रधानों से संवाद करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आरआरसी सेंटरों के लिए चिन्हित भूमि पर यदि कहीं कोई अवैध कब्ज़ा है तो उसे तत्काल हटाया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह उपस्थित रहीं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)