आयुष्मान कार्ड बनाने में हरदोई प्रथम स्थान पर

आयुष्मान कार्ड बनाने में हरदोई प्रथम स्थान पर
हरदोई (आरएनआई)आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए किए जा रहे गंभीर प्रयास अब परिणामों में भी परिलक्षित होने लगे हैं। 24 सितम्बर रविवार को जनपद सभी जनपदों को पछाड़कर सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने वाला जिला बना। रविवार को जनपद में कुल 12060 आवेदन किये गए। जिसमे से 10849 आवेदन स्वीकृत हुए। दोनों ही मामलों में जनपद प्रथम स्थान पर रहा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की गति बढ़ाने के लिए प्रयास किये जा रहे थे। उनके द्वारा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बैठके की गयी। एक ओर उन्होंने प्रशासनिक मशीनरी में नई उर्जा का संचार किया वहीं दूसरी ओर उन्होंने लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया। उन्होंने स्वयं भी लोगों से सीधा संवाद किया तथा लोगों को आयुष्मान ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह जनपद की प्रशासनिक मशीनरी व जनसहभागिता का समन्वित परिणाम है।
What's Your Reaction?






