राजस्थान बॉर्डर से हो रही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए: एडीजी ग्वालियर

Jul 9, 2023 - 15:49
Jul 9, 2023 - 15:52
 0  1.7k
राजस्थान बॉर्डर से हो रही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए: एडीजी ग्वालियर
राजस्थान बॉर्डर से हो रही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए: एडीजी ग्वालियर

गुना। ग्वालियर संभाग के ADG ने रविवार को गुना में दरबार लगाया ओर इस दौरान उन्होंने गुना पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया। दरबार में पुलिसकर्मियों की समस्याओं/सुझावों पर चर्चा की। दरबार में पुलिस के कई मुद्दों जैसे पुलिसकर्मियों के लिए आवास, स्वास्थ्य योजना, वाहनों की स्थिति सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। ADG ने भी सभी समस्याओं को सुना और उन्हें हल कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उनके सुझावों पर भी विचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि राजस्थान बॉर्डर से हो रही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। जो-जो इस तरह के अपराधों में लिप्त हैं, उनकी कुंडली तैयार की जा रही है। इस समस्या पर जल्दी अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा।

ADG डी श्रीनिवास वर्मा सबसे पहले परेड ग्राउंड पहुंचे। यहां पुलिस बल ने उन्हें सलामी दी। SP राकेश कुमार सगर भी उपस्थित रहे। ADG ने SP कार्यालय, पुलिस लाइन का निरीक्षण भी किया। ADG डी श्रीनिवास वर्मा ने मीडिया को बताया कि पुलिस के वार्षिक निरीक्षण में वह शामिल हुए हैं। पुलिसकर्मियों से चर्चा कर उनके सुझावों को सुना। साथ ही आगामी वार्षिक कार्ययोजना पर भी चर्चा की। चार-पांच मुद्दों पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सबसे पहली प्राथमिकता आगामी चुनाव हैं। इनकी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। जहां पुराने झगड़े हुए हैं, वहां कौन प्रभावित कर सकता है, ऐसे बूथों को चिन्हित करने की प्रक्रिया जून महीने से शुरू कर दी गयी है। चुनाव के दृष्टिगत बाहर से भी काफी बल मिलने की संभावना है। उनके रहने, ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्थाओं के लिए प्लान बनाना शुरू कर दिया है। कितने बूथ के लिए कितना बल लगेगा, इस पर भी रूपरेखा बना रहे हैं। बॉर्डर के चेक पॉइंट भी चिन्हित किये जा रहे हैं। दोनों राज्यों का संयुक्त बल इन पॉइंट्स पर लगाया जाएगा।

दरबार में ADG ने पुलिसिंग, प्रशासनिक समस्याओं/सुझावों पर बात की। आरक्षक आनंद रघुवंशी इस दौरान कम्युनिटी हॉल का मुद्दा उठायम उन्होंने कहा कि जिले में कम्युनिटी हॉल ननहीं है। अगर कम्युनिटी हॉल बन जायेगा तो काफी सुविधा होगी। बाहर से आने वाले बल के लिए भी सुविधा होगी। इस पर ADG ने कहा कि सुझाव बहुत अच्छा है। इस पर बिल्कुल अमल किया जाएगा। 

SP के स्टेनो अनिल साहू ने कहा कि पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बहुत अच्छी योजना है। इसका लाभ पुलिस को रिटायरमेंट के बाद भी चालू रखा जाए। ADG ने कहा इससे बिल्कुल सहमत हैं। इसका एक प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow