अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिलाधिकारी हुए सख्त, 1 सितम्बर से चलेगा अतिक्रमण रोधी अभियान 

Aug 28, 2024 - 19:44
Aug 28, 2024 - 19:45
 0  918
अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिलाधिकारी हुए सख्त, 1 सितम्बर से चलेगा अतिक्रमण रोधी अभियान 

हरदोई (आरएनआई)आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में 1 सितम्बर 2024 से प्रारम्भ होने वाले अतिक्रमण रोधी अभियान के सम्बन्ध में बैठक हुई। बैठक में अवैध अतिक्रमण को लेकर सख्त रूख अपनाया। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका हरदोई को निर्देश दिए कि पालिका क्षेत्र में माइक से घोषणा करवा दी जाये कि 31 अगस्त तक सभी लोग अपना अतिक्रमण स्वतः हटा लें अन्यथा 1 सितम्बर से नाली से नाली के मध्य अतिक्रमण को बल पूर्वक हटाया जाये तथा जुर्माना भी भारित किया जायेगा। यह अभियान जिला प्रशासन, पुलिस व नगर पालिका के समन्वय से चलाया जायेगा। प्रारम्भ में मुख्य सड़कों व स्थानों पर अतिक्रमण हटाया जायेगा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)