अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कंपनी ने कैपिटल वन पर किया मुकदमा, 2021 में बिना कारण बंद कर दिए थे 300 खाते

कंपनी ने दावा किया है कि बैंक ने छह जनवरी को यूएस कैपिटल पर हुए हमले के तुरंत बाद 2021 में ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के 300 से ज्यादा खातों को बिना किसी कारण के अनुचित तरीके से बंद कर दिया था। मुकदमा डोनाल्ड जे ट्रंप रिवोकेबल ट्रस्ट और एरिक ट्रंप की ओर से मियामी-डेड सर्किट कोर्ट में दायर किया गया है। 

Mar 8, 2025 - 16:00
 0  432
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कंपनी ने कैपिटल वन पर किया मुकदमा, 2021 में बिना कारण बंद कर दिए थे 300 खाते

मियामी (आरएनआई) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वामित्व वाली एक कंपनी ने शुक्रवार को कैपिटल वन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इसमें दावा किया गया है कि बैंक ने छह जनवरी को यूएस कैपिटल पर हुए हमले के तुरंत बाद 2021 में ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के 300 से ज्यादा खातों को बिना किसी कारण के अनुचित तरीके से बंद कर दिया था। बैंक के खिलाफ यह मुकदमा डोनाल्ड जे ट्रंप रिवोकेबल ट्रस्ट और एरिक ट्रंप की ओर से मियामी-डेड सर्किट कोर्ट में दायर किया गया है। 

ट्रंप ऑर्गनाइजेशन का दावा है कि कैपिटल वन द्वारा खाते बंद करना व्यवसाय पर सीधा हमला था। मुकदमे में यह भी दावा किया गया है कि यह निर्णय ट्रंप के राजनीतिक विचारों के खिलाफ एक प्रतिक्रिया थी। कैपिटल वन ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि कंपनी ने राजनीतिक कारणों से ग्राहकों के खाते ना बंद किए हैं और ना ही कभी बंद करेगी।

ट्रंप ऑर्गनाइजेशन का कहना है कि कैपिटल वन ने उन्हें मार्च 2021 में सूचित किया था कि लाखों डॉलर वाले बैंक खाते तीन महीने के अंदर बंद कर दिए जाएंगे। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था। मुकदमे में दावा किया गया है कि कैपिटल वन ने कानून का उल्लंघन किया है और इसके लिए हर्जाने की मांग की गई है।

6 जनवरी 2021 को ट्रंप के हजारों समर्थकों की भीड़ ने यूएस कैपिटल पर हमला कर दिया था। यह भीड़ सांसदों को 2020 के चुनाव परिणामों को प्रमाणित करने से रोकने की कोशिश कर रही थी। चुनावों में जो बाइडन को विजेता घोषित किया गया था। इस घटना के करीब दो महीने बाद कैपिटल वन ने ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के खाते बंद करने की घोषणा की थी। इसी सिलसिले में अन्य बैंकों ने भी लगभग उसी समय ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के साथ व्यापार करना बंद कर दिया था। इस दौरान ट्रंप परिवार के सदस्य और उनसे जुड़े व्यवसाय सिविल और आपराधिक जांच का सामना कर रहे थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.