अमेरिका में बंद हुआ टिकटॉक, प्रतिबंध के बाद प्ले स्टोर से भी हटाया गया एप

यूजर्स को एप पर एक मैसेज दिखाई दे रहा है, जिसमें एप पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी गई है। हालांकि संदेश में कहा गया है कि हमारे साथ जुड़ रहिए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही संचालन शुरू हो सकता है। 

Jan 19, 2025 - 10:39
 0  729
अमेरिका में बंद हुआ टिकटॉक, प्रतिबंध के बाद प्ले स्टोर से भी हटाया गया एप

वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिका में शनिवार शाम से टिकटॉक एप बंद हो गया है। दरअसल अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लग गया है, जिसके बाद कानून प्रभावी होने से पहले ही टिकटॉक का अमेरिका में संचालन बंद हो गया। यूजर्स एप पर वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। यूजर्स को एप पर एक मैसेज दिखाई दे रहा है, जिसमें एप पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी गई है। हालांकि संदेश में कहा गया है कि हमारे साथ जुड़ रहिए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही संचालन शुरू हो सकता है। 

टिकटॉक को प्रमुख प्ले स्टोर से भी हटा लिया गया है। टिकटॉक एप एपल और गूगल प्ले स्टोर पर नहीं दिखाई दे रही है। टिकटॉक पर बीते दिनों एक कानून बनाकर अमेरिकी सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भी टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस को अमेरिका में एप का संचालन बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि ये भी कहा है कि अगर कोई अमेरिकी कंपनी बाइटडांस के शेयर खरीदकर टिकटॉक का संचालन करती है तो एप का अमेरिका में संचालन जारी रह सकता है। कानून के मुताबिक 19 जनवरी से टिकटॉक पर अमेरिका में प्रतिबंध लग गया है। हालांकि किसी अमेरिकी कंपनी को बाइटडांस के शेयर बेचने की कवायद जारी है। 

डोनाल्ड ट्रंप पहले टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में थे, लेकिन अब उन्होंने संकेत दिए हैं कि वे टिकटॉक को अमेरिका में जारी रख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि एलन मस्क बाइटडांस के शेयर खरीद सकते हैं, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिका में सुरक्षा चिंताओं के कारण टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया गया है। अमेरिका का आरोप है कि टिकटॉक यूजर्स का डेटा चीन इकट्ठा कर रहा है। अमेरिका में टिकटॉक के 17 करोड़ यूजर्स हैं।  

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.