अमेठी से रायबरेली के लिए रवाना हुआ गांधी परिवार

राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर आज रायबरेली से पर्चा भरेंगे। राहुल गांधी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज रायबरेली में कांग्रेस विशाल जनसभा करेगी। राहुल गांधी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी के साथ रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं।

May 3, 2024 - 11:00
 0  2.9k
अमेठी से रायबरेली के लिए रवाना हुआ गांधी परिवार

लखनऊ (आरएनआई) रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे'।

अमेठी पहुंचे कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, फैसला सोच समझ कर लिया गया है। हम दोनों सीटें भारी बहुमत से जीतेंगे। पूरे देश में अच्छा संदेश गया है। कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है।

राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर दोपहर 12 बजे नामांकन भरेंगे। उनके साथ मां सोनिया गांधी के अलावा, बहन प्रियंका गांधी, रॉबर्ड वाड्रा के अलावा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमात दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 

अमेठी से केएल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि किसी को संचालन भी करना है। कांग्रेस का फैसला अच्छा है। 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और रॉबर्ट वाड्रा अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। अब से कुछ देर में सभी नेता रायबरेली के लिए रवाना होंगे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और रॉबर्ट वाड्रा फुरसतगंज एयरपोर्ट अमेठी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। प्रियंका गांधी रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अमेठी से पार्टी नेता केएल शर्मा के नामांकन दाखिल में शामिल होंगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड गए थे, अब रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। 

कांग्रेस की पैतृक लोकसभा सीट पर शुक्रवार को नया इतिहास बनने जा रहा है। राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे तो गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी का रायबरेली से राजनीतिक सफर शुरू होगा। कांग्रेस के युवराज मां सोनिया गांधी की रायबरेली में राजनीतिक विरासत को संभालेंगे। 

कल देर रात कोई बैठक में राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में उन्हें विरासत का हवाला देकर रायबरेली के लिए मनाया गया। पार्टी नेताओं का मानना है कि विपरीत परिस्थितियों में भी रायबरेली की जनता ने कांग्रेस का हाथ नहीं छोड़ा था। अभी भी वहां पार्टी को लेकर उत्साह है। यह कांग्रेस के लिए प्रदेश की सबसे सुरक्षित सीट है। इस वजह से इस सीट को नही छोड़ा जा सकता है। इस पर राहुल ने हामी भरी।

रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा आज ही नामांकन करेंगे। कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली के प्रत्याशियों के बारे में समाजवादी पार्टी को सूचित कर दिया है। कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली में सपा के स्थानीय पदाधिकारियों को नामांकन में शामिल होने का न्योता दिया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.