अफ्रीकी देश के दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू का दूसरा दिन, आर्थिक मंच से आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान

उत्तरी अफ्रीकी देश अल्जीरिया समेत तीन देशों के दौरे पर गईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यात्रा के दूसरे दिन आर्थिक मंच को संबोधित किया। उन्होंने आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इससे पहले अल्जीरियाई समकक्ष अब्देलमदजीद तेब्बौने से मुलाकात की।

Oct 15, 2024 - 09:09
 0  540
अफ्रीकी देश के दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू का दूसरा दिन, आर्थिक मंच से आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान

अल्जीयर्स (आरएनआई) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-अल्जीरिया आर्थिक मंच को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच गहन आर्थिक सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करने और सहयोग के एक नए युग की दिशा में बढ़ने का समय आ गया है। दोनों देशों के रिश्तों को नई गति प्रदान करने का समय आ चुका है। अपने भाषण में राष्ट्रपति मुर्मू ने अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने के नेतृत्व में किए गए सुधारों की प्रशंसा भी की।

देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों को स्वीकार करते हुए द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने के नेतृत्व में परिवर्तनकारी सुधार हुए हैं। समावेशी विकास और लोकतंत्र के लिए अल्जीरिया की प्रतिबद्धता सराहनीय है।

कार्यक्रम में दोनों देशों के व्यापार और सरकारी नेताओं ने भाग लिया। यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम रहा जिसका आयोजन अल्जीरियाई आर्थिक नवीनीकरण परिषद और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने संयुक्त रूप से किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.