अंतरराष्ट्रीय कराटे में चैतन्य व गेहा का गोल्ड

नई दिल्ली। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित हो रहे अंतराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पहले दिन कोटा के चैतन्य व गेहा ने सभी देशो के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुऐ स्वर्ण पदक अर्जित किया जिला सचिव शिहान निमाई ने बताया की पहले दिन के खेल में सब जूनियर वर्ग में 9 वर्ष बालक वर्ग में चैतन्य ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुऐ कुमिते स्पर्धा में स्वर्ण व काता स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया 8 वर्ष बालिका वर्ग में गेहा कौशिक ने सभी को पछाड़ते हुऐ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया, अभी आगे के खेलो में कोटा के खिलाड़ी और अच्छा प्रदर्शन करेंगे ऐसा विश्वास है,टीम कोच सेंसई अमृता मंडल के नेतृत्व में टीम बहुत ही प्रशंसनीय प्रदर्शन कर रहा है।
What's Your Reaction?






